Rewari: पशु व्यापारी से छीनाझपटी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Rewari: जांचकर्ता ने बताया कि शुभम तमोली पुत्र दीपक तमोली निवासी मोहल्ला लोंग्या, जिला अजमेर ने शिकायत में बताया की दिनांक 14.05.2023 को मैं पिकअप गाड़ी मे 55 पशु (सुअऱ) भरकर ब्यावर से दिल्ली बेचने के लिए जा रहा था। मेरे साथ मेरे साथी सन्नी ...

Rewari: जांचकर्ता ने बताया कि शुभम तमोली पुत्र दीपक तमोली निवासी मोहल्ला लोंग्या, जिला अजमेर ने शिकायत में बताया की दिनांक 14.05.2023 को मैं पिकअप गाड़ी मे 55 पशु (सुअऱ) भरकर ब्यावर से दिल्ली बेचने के लिए जा रहा था। मेरे साथ मेरे साथी सन्नी व सेठी भी मेरी गाड़ी मे थे।

दिनांक 15.05.2023 को सुबह 3 बजे के करीब जब हम NH-48 ओढी कट के पास पहुंचे तो स्वीफ्ट कार में बैठे पांच से छह लोगो ने हमारी गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर हमारी गाड़ी को रुकवा कर हमारे साथ मारपीट की और कहा कि आपकी गाड़ी पीछे दुर्घटना करके आई है और हम तीनो को अपनी स्वीफट कार मे बैठा लिया और कुछ लोग हमारी पिकअप गाड़ी के पास रुक गए और लगभग एक घन्टे बाद हमे आनन्दपुर कट के पास छोडकर चले गये उन्होंने मेरे से 1000 रुपये छिन लिए और मेरी पीकअप से 55 पशु उतारकर दुसरी गाड़ी मे भरकर ले गये।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

जिस पर थाना बावल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपी सचिन, छोटू सिंह, अमरसिंह,ललित व छग्ग़न सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने रविवार को एक और आरोपी जिला अजमेर के गाँव बडलियां निवासी सुरेन्द्र सिंह उर्फ पिन्टू रावत को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत कर पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

 

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author