Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गर्लफ्रेंड का अपने बुजुर्ग प्रेमी से मन भर गया तो उसने नए प्रेमी के साथ संबंध बना लिए। आरोप है कि जब पुराना प्रेमी उसे छोड़ने को तैयार नहीं हुआ तो युवती ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कार दी। फिलहाल, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला अमौर के भतोरिया गांव की है। यहां एक महिला ने अपने बुजुर्ग प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने बुजुर्ग का शव गांव के निकट मक्का के खेत से बरामद किया है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय अधेड़ के रूप में हुई है। वहीं बुजुर्ग के परिजनों ने जमीनी विवाद में हत्या का आरोप अपने रिश्तेदारों पर लगाया था। लेकिन, जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो हत्या वाली जगह से तीन मोबाइल की लोकेशन मिली। जिसमें एक महिला, एक पुरुष और एक मृतक का नंबर था।
पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि बुजुर्ग की महिला से काफी बातचीत होती थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका बुजुर्ग प्रेमी से मन भर गया था, इसलिए उसने एक नए नया प्रेमी ढूंढ लिया था। लेकिन, बुजुर्ग युवती को छोड़ने के लिए राजी नहीं था, जिसके बाद महिला ने अपने पुराने प्रेमी को मक्का खेत में मिलने के लिए बुलाया और वहां नए प्रेमी के साथ मिलकर बुजुर्ग प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।






