8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर आया बड़ा अपडेट, जान लें ये जरूरी अपडेट

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने इस साल जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी थी। इसके बाद से आयोग से जुड़ी तैयारियों जैसे कि Terms of Reference (ToR) को अंतिम रूप देना और संभावित सदस्यों ...

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने इस साल जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी थी। इसके बाद से आयोग से जुड़ी तैयारियों जैसे कि Terms of Reference (ToR) को अंतिम रूप देना और संभावित सदस्यों की नियुक्ति पर विचार-विमर्श जारी है। हालांकि, अब तक आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों की आधिकारिक नियुक्ति की घोषणा नहीं की गई है, जिससे इसे समय पर लागू करने पर सवाल उठने लगे हैं।

क्या 1 जनवरी 2026 की डेडलाइन पूरी हो पाएगी?

news 2025 06 03T160500.837

वर्तमान में लागू 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए अब केवल 7 महीने बचे हैं। बीते अनुभवों को देखें तो किसी भी वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने में सरकार को 12 से 18 महीने का समय लगता है। ऐसे में यह अनुमान लगाना कठिन नहीं कि 1 जनवरी 2026 से इसे लागू करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

अब तक क्या हुआ?

16 जनवरी 2025: केंद्रीय कैबिनेट ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी। पिछले महीने सरकार ने एक सर्कुलर जारी कर लगभग 35 पदों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरने की बात कही और योग्य अधिकारियों से आवेदन मांगे गए। Terms of Reference को लेकर उच्च स्तर पर विचार-विमर्श जारी है, लेकिन कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

देरी का असर किन पर पड़ेगा?

यदि आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 तक लागू नहीं हो पातीं, तो सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि उस दिन या उसके बाद रिटायर होने वाले कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा?

Rewari Viral Video: Young woman's high-voltage drama at Jhajjar Chowk petrol pump; video goes viral on social media.
Rewari Viral Video: झज्जर चौक पेट्रोल पंप पर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

ऐसे सभी कर्मचारियों को वेतन संशोधन का लाभ एरियर के रूप में मिलेगा। यह प्रक्रिया पहले भी अपनाई जा चुकी है। उदाहरण के तौर पर, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों में लगभग एक साल की देरी हुई थी, लेकिन सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उसका बकाया एरियर दिया गया था।

rewari update
Rewari News : इन दो महिलाओं की Video Viral ! रेवाड़ी की राजनीति गरमाई , देखें क्या है पूरा मामला !
About the Author