Haryana: हरियाणा में बोनस अंकों के आधार पर नौकरी पाने वालों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला

Haryana News: हरियाणा में नौकरी पाने के लिए सामाजिक और आर्थिक आधार पर दिए जाने वाले बोनस अंकों को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की 11 जून 2019 की अधिसूचना को गुरुवार को ...

Haryana News: हरियाणा में नौकरी पाने के लिए सामाजिक और आर्थिक आधार पर दिए जाने वाले बोनस अंकों को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की 11 जून 2019 की अधिसूचना को गुरुवार को रद्द कर दिया, जिससे हजारों अभ्यर्थियों की नौकरियों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

क्या है मामला?

news 2025 05 23T095709.820

हरियाणा सरकार ने 2019 में एक अधिसूचना जारी की थी, जिसके तहत उन अभ्यर्थियों को 5 से 10 अतिरिक्त अंक दिए जाने का प्रावधान था। जिनके परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है। जिनकी सालाना पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपए से कम है। इस प्रावधान के तहत हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियों में चयन में लाभ मिला।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

हाईकोर्ट का फैसला क्या कहता है?

यह अधिसूचना जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस मीनाक्षी आई. मेहता की खंडपीठ द्वारा रद्द की गई। करनाल निवासी मोनिका रमन और अन्य याचिकाकर्ताओं ने इसे चुनौती दी थी।

कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस अधिसूचना के तहत जिन भर्तियों में बोनस अंक जोड़कर परिणाम तैयार किए गए हैं, उन्हें नए सिरे से तैयार किया जाए। सरकार को यह प्रक्रिया 4 महीनों के भीतर पूरी करनी होगी।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author