Haryana News: हरियाणा के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को जून महीने में आए बिजली बिलों ने बड़ा झटका दिया है। बिजली वितरण निगम (UHBVN और DHBVN) द्वारा नई टैरिफ व्यवस्था और फिक्स चार्ज लागू किए जाने के कारण बिजली के बिलों में 12 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।
जानें क्या हुआ बदलाव?
हरियाणा में बिजली दरों और स्लैब में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए है। पहले जहां 50 यूनिट से अधिक खपत पर 2.50 रुपये से 6.30 रुपये प्रति यूनिट दर लागू थी, अब ये दरें बढ़कर 6.50 रुपये से 7.50 रुपये प्रति यूनिट हो गई हैं। प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज भी लागू कर दिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ा है।
151-250 यूनिट की पुरानी स्लैब को अब 151-300 यूनिट तक कर दिया गया है। दूसरा स्लैब अब 301-500 यूनिट, जबकि तीसरा स्लैब 500 यूनिट से ऊपर के लिए है।
5 किलोवाट या उससे अधिक लोड वाले कनेक्शनधारकों पर सबसे अधिक असर पड़ा है। राज्य में कुल घरेलू उपभोक्ताओं में से 78% उपभोक्ता 2 किलोवाट तक लोड वाले हैं। 16% उपभोक्ता 2 से 5 किलोवाट के बीच हैं। सिर्फ 6% उपभोक्ता 5 किलोवाट से अधिक लोड वाले हैं।






