Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब चौथी से आठवीं तक सिर्फ दो बार होगी परीक्षाएं

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब विद्यार्थियों को पूरे शैक्षणिक सत्र में केवल दो बार अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाएं ...

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब विद्यार्थियों को पूरे शैक्षणिक सत्र में केवल दो बार अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाएं ही देनी होंगी। शिक्षा विभाग ने SET (छात्र मूल्यांकन परीक्षा) को समाप्त करने का निर्णय लिया है।

पहले तक इन कक्षाओं में साल भर में तीन बार SET परीक्षाएं करवाई जाती थीं, जिनमें हर विषय की 20-20 अंकों की परीक्षा ली जाती थी। इस बार भी 28 जुलाई से SET परीक्षा शुरू होनी थी, लेकिन अब शिक्षा निदेशालय ने इसे रद्द कर दिया है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

SET परीक्षा विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर के आकलन के लिए आयोजित की जाती थी, लेकिन शिक्षक और विद्यार्थी दोनों पर इसका अतिरिक्त दबाव पड़ता था। इसके आयोजन में काफी समय और संसाधन खर्च होते थे। ऐसे में विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने तय किया है कि शैक्षणिक बोझ को कम करने और शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए इस परीक्षा को अब नहीं लिया जाएगा।

17 bwn 01 1752675348

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author