Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की दिलों की धड़कन और सुपरस्टार अदाकारा आम्रपाली दुबे की खूबसूरती और अदाएं हर अंदाज में बेमिसाल हैं। उनका हर लुक दर्शकों को अपनी और खींच लेता है। इसी को और करीब से महसूस करने के लिए अगर आप एक वीडियो देखना चाहें, तो ‘ड्रीम गर्ल’ गाना जरूर देखें। इसमें आम्रपाली सचमुच किसी सपनों की शहजादी से कम नहीं लगतीं।
इस गाने में आम्रपाली के साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ नजर आते हैं। दोनों की सुपरहिट जोड़ी इस गाने को खास बनाती है। साल 2021 में रिलीज हुए इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इसे ‘सारेगामा हम भोजपुरी’ चैनल पर रिलीज किया गया था।
गाने की शुरुआत में ही निरहुआ, आम्रपाली की बलखाती चाल पर दिल हार बैठते हैं और कहते हैं: “जरा देखो ये बहकी बहकी चाल है रे, दिल में धंस गई छोरी ये कमाल है रे…” जिस पर आम्रपाली अपने अंदाज में जवाब देती हैं: “देख ना तू सपने बाबू, दिल पे रख तू काबू, हाथ तेरे ना आएगी…”






