Bhojpuri Song: निरहुआ और आम्रपाली दुबे का ये गाना मचा रहा धूम, रोमांस ने लूटा दर्शकों का दिल

  भोजपुरी दिग्गज अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे का गाना आते ही ट्रेंड होने लगा है। अब उनका गाना ‘मैरून कलर साड़ियां’ यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे ...

 

भोजपुरी दिग्गज अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे का गाना आते ही ट्रेंड होने लगा है। अब उनका गाना ‘मैरून कलर साड़ियां’ यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री एक बार फिर दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही है।

rewari update
Rewari News : इन दो महिलाओं की Video Viral ! रेवाड़ी की राजनीति गरमाई , देखें क्या है पूरा मामला !

इस गाने को ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी’ यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था, और अब इसके 250 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज हो चुके हैं और लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं.

इस गाने पर 14 लाख से ज्यादा लाइक्स और 25 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं, जिसे हर वर्ग के लोग फुल मौज-मस्ती के साथ एन्जॉय कर रहे हैं, जिसके गीतकार प्यारे लाल यादव और ओम झा हैं, जिन्होनें अपनी जुगलबंदी से इस गीत में और भी ज्यादा चार-चांद लगा दिए हैं।

Manisha Mittal Murder :Had already expressed apprehension about a threat to life.
Manisha Mittal Murder : पहले ही जताया था जान का खतरा, वायरल वीडियो के बाद पुलिस पर उठे सवाल

‘मैरून कलर साड़ियां’ गाना दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे की 2024 की सुपरहिट फिल्म ‘फसल’ में फिल्माया गया था. इस गाने की थीम फसल कटने के बाद की खुशी और त्योहार की रौनक को बहुत सादगी से दिखाती है, जिसकी वजह से ये गाना न सिर्फ मनोरंजन करता है, बल्कि गांव की संस्कृति और भावनाओं को भी बड़ी खूबसूरती से दर्शाता है।

The untold story of the bravery of Rewari's brave Rao Tularam
Untold story: रेवाड़ी के वीर राव तुलाराम के शौर्य की अनकही गाथा, जिन्होने अंग्रेजों को दी खुली चुनौती

इस गाने को भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर नीलकमल सिंह और कल्पना ने अपनी आवाज दी है, जिन्होंने अपनी मधुर गायकी की बदौलत गाने में जान डाल दी थी, वहीं ओम झा के बेहतरीन संगीत ने इस गाने को और भी ज्यादा लोकप्रिय बना दिया था. फैंस को दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री और गाने की थीम ने ऐसा प्रभावित किया है कि अब भी इस गानें की लोकप्रियता में कहीं से भी कोई कमी आंकी नहीं जा सकती है.

About the Author