Bhojpuri Song: पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार है। पवन सिंह ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग और आवाज से भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है। ऐसे में फैंस पवन सिंह की फिल्म और गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
इन दिनों पवन सिंह का नया गाना ‘लुंगिये बिछाई दिहीं का’इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस गाने को रिलीज हुए 5 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन आज भी यह गाना सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है। इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है।
पवन सिंह का दबदबा सिर्फ भोजपुरी सिनेमा में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में है। पवन सिंह ने फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं’ को पवन सिंह ने ही गाया है। इस गाने ने भी अपने रिलीज से हंगामा मचा दिया था।




