Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा में जब हिट जोड़ियों की बात होती है, तो खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का नाम सबसे पहले आता है। इन दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हर बार दर्शकों को दीवाना बना देती है। हाल ही में रिलीज हुआ इनका नया गाना ‘दिल बदतमीज हो गईल’ सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है और इंटरनेट पर तहलका मचा चुका है।
‘दिल बदतमीज हो गईल’ फिल्म ‘संघर्ष’ का एक रोमांटिक गाना है, जिसकी शुरुआत एक दिलचस्प सीन से होती है। गाने में दिखाया गया है कि खेसारी लाल यादव बाजार में शॉपिंग कर रहीं काजल राघवानी को देखकर उनके हुस्न पर फिदा हो जाते हैं। गाने के बोल और म्यूजिक में उस लड़के की भावनाओं को खूबसूरती से दिखाया गया है जो एक लड़की की अदाओं पर अपना दिल हार बैठता है।
इस गाने को आवाज दी है खुद खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने। दोनों की दमदार सिंगिंग और बेहतरीन म्यूजिक ने इस गाने को खास बना दिया है। गाने की लोकेशन, कोरियोग्राफी और दोनों कलाकारों की जबरदस्त परफॉर्मेंस इसे और भी आकर्षक बना देती है।






