Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह, जिन्हें उनके फैंस प्यार से “भोजपुरी शेरनी” कहते हैं। वह लंबे वक्त से अमेरिका में थीं। वहां से उनकी कई ट्रैवल वीडियो और तस्वीरें सामने आई थीं, लेकिन उनके किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर कोई अपडेट नहीं आ रही थी। अब उनका इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। अक्षरा सिंह का नया गाना ‘उल्टी पला मार के’ 9 जून को यूट्यूब पर रिलीज हो गया है।
हाल ही में अक्षरा सिंह अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी पहुंची थीं, जहां उन्हें ‘बिहार झारखंड एसोसिएशन नॉर्थ अमेरिका’ की ओर से एप्रिसिएशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहां उन्होंने अपनी मेकअप आर्टिस्ट के साथ काफी मस्ती भरे पल भी शेयर किए। लेकिन अब वह एक बार फिर काम पर लौट चुकी हैं और इस गाने के जरिए उन्होंने अपने फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइज दिया है। अक्षरा सिंह ने ‘उल्टी पला मार के’ गाना खुद ही गाया है और वीडियो में भी वह लीड रोल में नजर आ रही हैं।
गाने की कहानी एक ऐसी मॉडर्न लड़की पर आधारित है जो अंग्रेजी मीडियम में पढ़ी होती है और शादी के बाद अपने पति से साफ कहती है कि वह चूल्हे पर खाना नहीं बनाएगी और घरेलू काम नहीं करेगी। गाने में अक्षरा सिंह का मॉडर्न लुक और बिंदास अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
गाने की रिलीज की जानकारी अक्षरा सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए दी। उस वक्त वह फ्लाइट में थीं और मुंबई लौट रही थीं। उन्होंने फैंस से गाना देखने और ढेर सारा प्यार देने की अपील की। इसके बाद से ही गाने को यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग उनके अंदाज, लुक और परफॉर्मेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं।






