Ayodhya Case: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सुहागरात के दौरान शिवानी और प्रदीप की मौत की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। खबरों की मानें, तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल कॉल डिटेल्स इस मामले में सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं दोनों के परिवार इस मामले को लेकर चुप है। जिसकी वजह से यह केस पुलिस के लिए उलझता जा रहा है और समझ नहीं आ रही है कि तीन घंटे में ऐसा क्या हुआ कि दोनों की जान चली गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदीप और शिवानी रात 12 बजे सोने के लिए अपने कमरे में गए थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि शिवानी की मौत रात के तीन बजे गला घोंटने से हुई है। जबकि, प्रदीप ने खुदखुशी कर ली। फिलहाल, पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि इन दोनों की मौत के मामले में कोई तीसरा तो नहीं है?
खबरों की मानें, तो प्रदीप ने अपने एक रिश्तेदार को कॉल किया था और उनके कोई खास बातचीत नहीं की थी। उससे पूछताछ में पता चला है कि प्रदीप ने उससे नया मोबाइल फोन खरीदने की बात की थी। खबरों की मानें, तो पुलिस को प्रदीप के फोन पर एक अधूरा टाइप किया हुआ मैसेज भी मिला, जिसमें शिवानी का नाम लिखा था। जिससे सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या वह किसी को कुछ बताना चाहता था? या फिर यह महज एक संयोग ही था? हालांकि, इसके बारे में भी कुछ भी पता नहीं चल सका है।
खबरों की मानें, तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, शिवानी की मौत रात लगभग 3 बजे गला घोंटने से हुई है। शिवानी का गला घोंटा गया और फिर प्रदीप ने खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस इसी एंगल पर जांच कर रही है। लेकिन क्या यह सच में खुदकुशी थी या फिर इस पूरी घटना में कोई तीसरा शख्स शामिल था पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
वहीं पुलिस के मुताबिक दरवाजा अंदर से बंद था, ऐसे में किसी तीसरे शख्स के होने की संभावना ना के बराबर नजर आ है। हालांकि, ASP ने बताया कि जब पुलिस पहुंची तो दरवाजा तोड़ा जा चुका था परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ने के बाद ही पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी और फंदे पर लटके प्रदीप का शव नीचे उतारा था।
बता दें कि प्रदीप और शिवानी की 7 मार्च 2025 को शादी हुई थी। शनिवार को दुल्हन विदा होकर दूल्हे के घर आई थी। वहीं, रविवार को रिसेप्शन भी रखा गया था। इससे पहले ही दोनों की मौत हो गई।






