Haryana: हरियाणा में पुश्तैनी जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की चाकू मारकर हत्या

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले में पुश्तैनी जमीनी विवाद के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात खरखौदा थाना क्षेत्र के सिसाना गांव में हुई, जहां देर रात कुछ हमलावरों ने युवक पर ...

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले में पुश्तैनी जमीनी विवाद के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात खरखौदा थाना क्षेत्र के सिसाना गांव में हुई, जहां देर रात कुछ हमलावरों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान अशोक के रूप में हुई है, जो अविवाहित था और गांव में परचून की दुकान चलाता था।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बड़े भाई रिंकू ने बताया कि अशोक और आरोपियों के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था। रिंकू ने छह लोगों के नाम लेकर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इन लोगों ने पहले भी अशोक को जान से मारने की धमकी दी थी।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

घटना के बाद जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि जमीन पर खून और मांस के टुकड़े बिखरे पड़े थे। इससे साफ है कि हमलावरों ने अशोक पर बेहद क्रूरता से हमला किया। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author