Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 1 अगस्त को कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 11 बजे सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों की मौजूदगी में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
इस बैठक को लेकर सबसे बड़ी चर्चा का विषय OBC वर्ग के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण है। उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री सैनी ग्रुप A और B पदों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 27% आरक्षण देने पर बड़ा फैसला ले सकते हैं।
यह मुद्दा पहली बार तब चर्चा में आया जब हाल ही में दक्ष प्रजापति जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने मुख्यमंत्री के समक्ष OBC आरक्षण की मांग रखी थी।







