Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ का जादू बरकरार है। जब भी इन दोनों के नाम जुड़ते हैं, दर्शकों की दिलचस्पी अपने आप बढ़ जाती है। यही वजह है कि चाहे फिल्म हो या गाना, यह जोड़ी यूट्यूब पर रिलीज़ होते ही ट्रेंड में आ जाती है। ऐसा ही एक गाना है ‘बलम दीहे गरिया’, जो भले ही चार साल पुराना हो, लेकिन आज भी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है।
‘बलम दीहे गरिया’ गाने को यूट्यूब पर 203 मिलियन बार देखा जा चुका है। यह गाना ‘निरहुआ एंटरटेनमेंट’ यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था, और आज भी इस पर फैंस की रील्स, कमेंट्स और लाइक्स की बाढ़ आई हुई है।
गाने में आम्रपाली दुबे के साथ एक और अभिनेत्री नजर आती हैं, जबकि निरहुआ इस गाने में भले ही दिखाई नहीं दे रहे, लेकिन वे फिल्म का हिस्सा हैं। आम्रपाली की अदाएं, एक्सप्रेशन्स और भोजपुरी फ्लेवर से भरे इस गाने ने फैंस का दिल जीत लिया है।






