Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे अपनी जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ शानदार डांस मूव्स के लिए भी जानी जाती हैं। उनके डांस और अदाओं का जादू ऐसा है कि लाखों फैंस उनके दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर उनके गाने अक्सर वायरल होते रहते हैं, और एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों यूट्यूब पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
वीडियो ने मचाया धमाल
आम्रपाली दुबे का एक डांस वीडियो यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो को अब तक 180 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में आम्रपाली गाना सुनते ही अपने डांस मूड में आ जाती हैं। साड़ी पहनकर, लाज-शर्म छोड़, वह कमर में पल्लू खोंसकर दिल खोलकर डांस करती हैं। उनका आत्मविश्वास और एक्सप्रेशन देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं।
गाने के दौरान आम्रपाली छत पर चली जाती हैं, जहां आस-पास के लोग भी उनका डांस देखने उमड़ आते हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे उनका अंदाज हर किसी को आकर्षित करता है।
वीडियो के कमेंट सेक्शन में आम्रपाली के फैंस तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या शानदार डांस किया है आम्रपाली जी ने, बार-बार देखने का मन करता है।” वहीं एक और ने कहा, “आपके डांस के फैन हैं हम, पूरी फैमिली के साथ ये वीडियो देखा।”






