Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल का गाना ‘मरद अभी बच्चा बा’ फिर से मचा रहा है धमाल, लोगों की बनी पहली पसंद

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार आम्रपाली दुबे का जादू हर दौर में बरकरार रहा है। चाहे उनका कोई नया गाना हो या सालों पुराना हिट, फैंस हमेशा बेसब्री से उन्हें देखने के लिए तैयार रहते हैं। ...

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार आम्रपाली दुबे का जादू हर दौर में बरकरार रहा है। चाहे उनका कोई नया गाना हो या सालों पुराना हिट, फैंस हमेशा बेसब्री से उन्हें देखने के लिए तैयार रहते हैं। जब वह खेसारी लाल यादव जैसे सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करती हैं, तो गाने खूब हिट होते हैं। उनके पुराना गाना ‘मरद अभी बच्चा बा’ यूट्यूब पर एक बार फिर वायरल हो रहा है।

‘मरद अभी बच्चा बा’ गाना साल 2019 में यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। यह गाना फिल्म ‘दुल्हिन गंगा पार के’ का गाना है, जिसमें आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव की जोड़ी ने खूब रंग जमाया था।

The untold story of the bravery of Rewari's brave Rao Tularam
Untold story: रेवाड़ी के वीर राव तुलाराम के शौर्य की अनकही गाथा, जिन्होने अंग्रेजों को दी खुली चुनौती

यह गाना रिलीज के बाद ही हिट हो गया था, लेकिन अब पांच साल बाद भी इसे करोड़ों लोग देख रहे हैं। हाल ही में इस गाने ने यूट्यूब पर 269 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

These rules will change from 1 September 2025
Rule Changes: 1 सितंबर 2025 से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर

इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। इसका संगीत दिया है मधुकर आनंद ने, जबकि इसके लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं। वीडियो डायरेक्शन असलम शेख ने किया है।

ips noorul hasan
Success Story: गरीबी में बीता बचपन, बिना कोचिंग IPS अफसर बने नूरूल हसन
About the Author