Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा में जब भी दिल से गाए गए गानों की बात होती है, तो अक्षरा सिंह का नाम सबसे ऊपर आता है। अपनी दमदार एक्टिंग और सिंगिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाली अक्षरा इस बार अभिनेता अंशुमान सिंह के साथ एक नई प्रेम कहानी लेकर आई हैं। ये कहानी है बनारस की गलियों से निकली ‘सड़िया बनारसिया’ की है।
अक्षरा सिंह की सादगी और दिल को छू लेने वाले एक्सप्रेशन्स ने इस गाने को और भी खास बना दिया है। वहीं अंशुमान सिंह की बनारसी स्टाइल और इंटेंस परफॉर्मेंस ने गाने में जान भर दी।
गाना जैसे ही यूट्यूब पर रिलीज हुआ, कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल गए। अक्षरा सिंह और अंशुमान की जोड़ी ने फिर साबित कर दिया कि जब लोकल टच, संगीत की मिठास और सच्ची एक्टिंग एक साथ आते हैं तो मैजिक हो जाता है।






