Ajab Gajab: दुल्हन ने मंडप में पूछा AC कहां है, दूल्हे ने दिया ऐसा जवाब कि टूट गई शादी

Ajab Gajab: यूपी के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में उस वक्त हंगामा मच गया जब दुल्हन ने दूल्हे से मेहमानों के सामने ही पूछ लिया कि AC कहां है। बैंक्वेट ...

Ajab Gajab: यूपी के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में उस वक्त हंगामा मच गया जब दुल्हन ने दूल्हे से मेहमानों के सामने ही पूछ लिया कि AC कहां है। बैंक्वेट हाल दूल्हा पक्ष ने ही बुक कराया था। दुल्हन की बात सुनकर दूल्हा चिढ़ गया। उसने दुल्हन पक्ष को लेकर कुछ अपशब्द कह दिए। जिसके बाद हंगामा हो गया और फिर दुल्हन ने शादी से मना कर दिया।

मामला शमसाबाद कस्बे का है। यहां मैरिज होम के कमरे में एसी न लाग होने से भीषण गर्मी में दुल्हन का पारा चढ़ गया। उसने शादी से मना कर दिया। वर और वधू पक्ष में हंगामा मच गया. समझौते के प्रयास किए लेकिन बात नहीं बनी। बिना शादी किए दुल्हन फिर अपने घर चली गई।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

जानकारी के अनुसार शनिवार को फिरोजाबाद से आई एक युवती की शादी शमसाबाद के एक गांव के युवक से तय की थी। दूल्हा पक्ष ने कस्बे से एक मैरिज होम में शादी समारोह की व्यवस्था की थी। दुल्हन पक्ष विवाह स्थल पर कुछ देरी से पहुंचा। जब दुल्हन को कमरे में ठहराया तो वहां एसी नहीं था पंखा भी बहुत धीमा चल रहा था। गर्मी से दुल्हन का पारा चढ़ गया। वर पक्षने एसी की व्यवस्था की मांग की। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

दूल्हे ने कह डाले अपशब्द
आरोप है कि दूल्हे ने गुस्सा होकर दुल्हन और उसके परिजनों को अपशब्द कह दिए। यह सुनते ही दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। स्थिति को बिगड़ता देख रिश्तेदारों और बुजुर्गों ने काफी कोशिश की लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर डटी रही।

Rewari Viral Video: Young woman's high-voltage drama at Jhajjar Chowk petrol pump; video goes viral on social media.
Rewari Viral Video: झज्जर चौक पेट्रोल पंप पर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक समझौते का प्रयास किया लेकिन कोई हल नहीं निकला। रविवार सुबह दुल्हन अपने परिजनों के साथ बिना शादी किए घर लौट आई।
दुल्हन की मां ने थाने में शिकायत पत्र देकर दहेज में अधिक मांग का आरोप भी लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक हंसराज भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

rewari update
Rewari News : इन दो महिलाओं की Video Viral ! रेवाड़ी की राजनीति गरमाई , देखें क्या है पूरा मामला !
About the Author