CSC सेंटरों पर निर्धारित फीस से ज्यादा वसूलने पर होगी कार्रवाई

रेवाड़ी एसडीएम सिद्धार्थ दहिया ने कहा कि उपमंडल में आमजन को एक ही छत के नीचे सभी जरूरी सेवाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से अंत्योदय सरल केंद्र जिला मुख्यालय पर स्थापित किए गए हैं। ऐसे में कोई भी ...

रेवाड़ी एसडीएम सिद्धार्थ दहिया ने कहा कि उपमंडल में आमजन को एक ही छत के नीचे सभी जरूरी सेवाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से अंत्योदय सरल केंद्र जिला मुख्यालय पर स्थापित किए गए हैं। ऐसे में कोई भी व्यक्ति इन केंद्रों पर सरकार द्वारा प्रदत सेवाओं का लाभ ले सकता है।

Rewari News: Installation of the idol of Mother Anjani and Hanuman Ji on the sixth death anniversary of the late Pandit Yogendra Paliwal.
Rewari News: स्व. पंडित योगेंद्र पालीवाल की छठी पुण्यतिथि पर माता अंजनी-हनुमान जी की मूर्ति स्थापना

उन्होंने बताया कि गांवों में भी नागरिकों की सुविधा के चलते सीएससी सेंटर भी स्थापित किए गए हैं, इन सेंटर पर नागरिक जरूरी सेवाओं जैसे विवाह पंजीकरण,रिहायशी प्रमाण पत्र,बीसी,ओबीसी प्रमाण पत्र,फैमली आईडी और परिवार पहचान पत्र सहित अन्य सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा बाकायदा सरकारी फीस निर्धारित की गई।
 

Mobile Lost? Do these 5 things immediately or else there could be a big loss
Mobile Lost? तुरंत करें ये 5 काम वरना हो सकता है बड़ा नुकसान – रेवाड़ी पुलिस की चेतावनी

एसडीएम सिद्धार्थ दहिया ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि उपमंडल रेवाड़ी में कुछ सीएससी संचालक सरकार द्वारा निर्धारित फीस से ज्यादा राशि वसूल रहे हैं, ऐसे सीएससी सैंटर संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शिकायत पर अमल में लाई जाएगी। उन्होंने रेवाड़ी उपमंडल के नागरिकों से अपील की है कि अगर कोई भी सीएससी सैंटर संचालक निर्धारित फीस से ज्यादा राशि वसूलता है,तो उसकी शिकायत लघु सचिवालय रेवाड़ी स्थित उपमंडल अधिकारी ना. कार्यालय में निजी तौर पर या कार्यालय के दूरभाष नंबर 01274-222270 पर सूचित किया जा सकता है। शिकायत के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Rewari LPG Update: No gas shortage, 81 LPG cylinders seized
Rewari LPG Update: गैस की किल्लत नहीं, 81 LPG सिलेंडर जब्त – कालाबाजारी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

About the Author

Related Articles