Haryana News: हरियाणा सरकार में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सख्त एक्शन लिया है। बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर (JE) संजय कुमार को खराब ट्रांसफार्मर न बदलने की शिकायत पर निलंबित कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला अंबाला छावनी के गांव चंदपुरा का है, जहां करीब 15 दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसके बाद गांव में बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। ग्रामीणों ने कई बार JE संजय कुमार से संपर्क किया, लेकिन वह न तो ट्रांसफार्मर बदलवाने की कार्रवाई कर रहे थे और न ही किसी प्रकार की संतोषजनक जानकारी दे रहे थे।
गर्मी और अंधेरे से परेशान ग्रामीणों ने अंत में ऊर्जा मंत्री अनिल विज से शिकायत की। शिकायत मिलते ही मंत्री अनिल विज ने तुरंत संज्ञान लेते हुए JE संजय कुमार को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।






