Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के जींद में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक बड़े भ्रष्टाचार मामले का पर्दाफाश किया है। पटियाला चौक चौकी के एक सब इंस्पेक्टर, पवन को 3000 रुपये की रिश्वत लेते हुए काबू किया गया है। जानें पूरा मामला चेतन नामक व्यक्ति ने एंटी करप्शन ब्यूरो ...

Haryana News: हरियाणा के जींद में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक बड़े भ्रष्टाचार मामले का पर्दाफाश किया है। पटियाला चौक चौकी के एक सब इंस्पेक्टर, पवन को 3000 रुपये की रिश्वत लेते हुए काबू किया गया है।

जानें पूरा मामला

news 2025 02 24T213515.743

चेतन नामक व्यक्ति ने एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की थी कि उसके भाई संदीप के खिलाफ घर में घुसने का मामला पटियाला चौक चौकी में दर्ज हुआ था। सब इंस्पेक्टर पवन ने इस मामले को रफा-दफा करने के बदले 3000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। Haryana News

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने इंस्पेक्टर दिनेश की अगुवाई में एक छापेमारी दल तैयार किया। मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ नितिन को भी इस दल में शामिल किया गया। शिकायतकर्ता को 500 रुपये के छह नोट दिए गए। उसने सब इंस्पेक्टर पवन को रिश्वत दी। Haryana News

जैसे ही पवन ने पैसे स्वीकार किए, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पवन के हाथों को धोने पर पानी का रंग लाल हो गया, जिससे यह साफ हो गया कि रिश्वत ली गई थी।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

एंटी करप्शन ब्यूरो ने सब इंस्पेक्टर पवन के खिलाफ रिश्वत निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author