Haryana: हरियाणा के कालका से शिमला तक चलेंगी AC वाली ट्रेनें, बदल जाएगा सफर का अंदाज़

Haryana News: देश की सबसे ऐतिहासिक और खूबसूरत रेल यात्राओं में शुमार कालका-शिमला टॉय ट्रेन अब आधुनिकता की नई पटरी पर दौड़ने को तैयार है। 117 साल पुरानी इस हेरिटेज नैरोगेज ट्रेन को अब एयर कंडीशंड (AC) कोचों से लैस ...

Haryana News: देश की सबसे ऐतिहासिक और खूबसूरत रेल यात्राओं में शुमार कालका-शिमला टॉय ट्रेन अब आधुनिकता की नई पटरी पर दौड़ने को तैयार है। 117 साल पुरानी इस हेरिटेज नैरोगेज ट्रेन को अब एयर कंडीशंड (AC) कोचों से लैस किया जा रहा है। इस बड़े बदलाव के साथ ट्रेन को नई सुविधाएं तो मिलेंगी।

रेल कोच फैक्टरी, कपूरथला में इन खास नैरोगेज रूट के लिए विशेष कोच तैयार किए जा रहे हैं। अब तक 28 नए कोच कालका स्टेशन पर पहुंच चुके हैं। पहले चरण में 30 कोच तैयार करने की योजना है, जो पुराने डिब्बों को फेज वाइज रिप्लेस करेंगे।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

उत्तर रेलवे का कहना है कि पुराने कोच अब इतने पुराने हो चुके हैं कि उनके स्पेयर पार्ट्स भी उपलब्ध नहीं हो रहे। कालका वर्कशॉप अब केवल मरम्मत कार्य और मालगाड़ी के नैरोगेज डिब्बों के काम तक सीमित रह गया है।

नए कोच में क्या-क्या होगा खास?

AC trains will run from Kalka in Haryana to Shimla

उत्तर रेलवे अंबाला डिवीजन के सीनियर डिविजन ऑपरेटिंग मैनेजर राहुल के अनुसार पुराने 7 कोच की जगह अब 6 नए एयर कंडीशंड कोच होंगे। इन कोचों में बड़े ग्लास विंडो, मॉडर्न इंटीरियर्स और शोर-रहित सफर जैसी सुविधाएं होंगी।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

कोचों का सीआरएस (Commissioner of Railway Safety) ट्रायल चल रहा है। ट्रायल क्लियर होने के बाद इन्हें रेगुलर सर्विस में शामिल किया जाएगा।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author