Haryana CET: हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) को लेकर एक नया साइबर फ्रॉड सामने आया है। जहां पहले फर्जी पोर्टल बनाकर युवाओं को ठगा गया, अब सोशल मीडिया पर नकली पेजों के जरिए झूठी जानकारी फैलाने का सिलसिला शुरू हो गया है।
50 फर्जी पेजों का खुलासा, HSSC की चेतावनी
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने जानकारी दी है कि अब तक 50 से अधिक फर्जी सोशल मीडिया पेज बनाए जा चुके हैं। इन पेजों के माध्यम से झूठी अफवाह फैलाई जा रही है कि CET रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी गई है, जबकि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
हिम्मत सिंह ने स्पष्ट किया कि HSSC का सोशल मीडिया पर कोई आधिकारिक पेज मौजूद नहीं है। इन फर्जी पेजों के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी गई है।
अभ्यर्थी केवल HSSC की आधिकारिक वेबसाइट और सरकारी नोटिस पर ही भरोसा करें। CET रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज, 12 जून रात 12 बजे तक और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून 2025 तक है।







