Rewari News: नायब सैनी का बजट 2026-27 ‘प्रगति का नया अध्याय’, प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने गिनाई उपलब्धियां

Rewari News:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट प्रदेश के साथ साथ दक्षिण हरियाणा, विशेषकर रेवाड़ी जिले की तकदीर बदलने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज बनकर उभरा है। इस बजट की दूरगामी नीतियों पर चर्चा करने ...

Rewari News:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट प्रदेश के साथ साथ दक्षिण हरियाणा, विशेषकर रेवाड़ी जिले की तकदीर बदलने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज बनकर उभरा है। इस बजट की दूरगामी नीतियों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के दिग्गज नेताओं ने इसे ‘विकसित हरियाणा’ की ओर बढ़ता सबसे मजबूत कदम बताया।

पूर्व विधायक एवं अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता ने बजट का स्वागत करते हुए कहा, मुख्यमंत्री जी ने बजट में अंत्योदय के मूल मंत्र को प्राथमिकता दी है, जहां गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकारी खजाने के द्वार खोल दिए गए हैं। यह बजट जाति और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर हर वर्ग को सम्मान देने वाला संकल्प पत्र है। मुख्यमंत्री जी ने अनुसूचित जाति और पिछड़ों के कल्याण के लिए बजट में जो क्रांतिकारी प्रावधान किए हैं, वे ‘सबका साथ-सबका विकास’ की भावना को धरातल पर उतारने का काम करेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने रेवाड़ी को मिली विशेष सौगातों पर प्रकाश डालते हुए इसे जिले के बुनियादी ढांचे के लिए क्रांतिकारी बताया। उन्होंने कहा, “रेवाड़ी के माजरा स्थित एम्स के निर्माण के लिए बजट में दिखाई गई सक्रियता और शहर की दशकों पुरानी ड्रेनेज समस्या के लिए विशेष फंड का प्रावधान यह दर्शाता है कि सरकार की प्राथमिकता में रेवाड़ी का आम नागरिक है।

Rewari News: So far, 35 percent of the forms have been distributed in the district.
Rewari News: राज्य चुनाव आयुक्त ने की SIR अभियान की समीक्षा, जिले मे अभी तक 35 प्रतिशत प्रपत्र बांटे जा चुके

रेवाड़ी नागरिक अस्पताल को 300 बेड की क्षमता के साथ सुपर-स्पेशियलिटी सुविधाओं से लैस करने का निर्णय चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी राहत प्रदान करेगा इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि रेवाड़ी में 300 करोड़ की लागत से बनने वाले मिल्क प्लांट से पशुपालकों को दूध बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता यशपाल बत्रा ने प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक नीतियों का जिक्र करते हुए कहा, “हरियाणा अब ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में तेजी से अग्रसर है। ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के माध्यम से महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक मजबूती और धारूहेड़ा-बावल औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी विकास के लिए किया गया निवेश रेवाड़ी को प्रदेश का सबसे बड़ा इकोनॉमिक हब बना देगा। यह बजट युवाओं के लिए कौशल और किसानों के लिए समृद्धि का नया सवेरा लेकर आया है।”

बजट में विशेष रूप से दक्षिण हरियाणा के रेतीले इलाकों के लिए सूक्ष्म सिंचाई और ‘मेरा पानी-मेरी विरासत’ योजना के तहत फसल विविधीकरण हेतु दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर खेती को लाभ का सौदा बनाने का प्रयास किया गया है। नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि 14,000 करोड़ रुपये से अधिक का स्वास्थ्य बजट और 3 लाख किशोरियों के लिए मुफ्त एचपीवी टीकाकरण जैसे कदम जन-स्वास्थ्य के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाते हैं।

Share Market FraudAccused arrested from Maharashtra in ₹36.18 lakh cyber fraud case.
Share Market Fraud: 36.18 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

अंत में जिला मीडिया प्रभारी जतिन अरनेजा, जिला प्रवक्ता नितेश अग्रवाल व सह प्रभारी मनीष पाल्हावास ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता इन जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक ले जाएंगे ताकि प्रत्येक व्यक्ति मुख्यमंत्री नायब सैनी के इस विजन का हिस्सा बन सके।

इस अवसर पर जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल और कुलदीप चौहान जिला उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा धीरज यादव कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा सचिव दिनेश टीट वीर सिंह छाबड़ी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नीतू चौधरी कमल निम्बल राम सिंह सामरिया मंडल अध्यक्ष नवीन यादव मीरपुर कार्यालय सचिव सतपाल धुपिया मुकेश रंगा अजय रंगा एडवोकेट नरबीर खोला संजय खटीक  दीपक यादव कालका आदि उपस्थित रहे

Rewari News: Live telecast of PM Viksit Bharat Rozgar Yojana conference in Dharuhera on 19th June,
Rewari News: 19 जून को धारूहेड़ा में PM Viksit Bharat Rozgar Yojana सम्मेलन का लाइव प्रसारण, लक्ष्मण यादव होंगे मुख्य अतिथि
About the Author