Pension: हरियाणा सरकार ने राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि प्रदेश में दी जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन को ₹3,000 से बढ़ाकर ₹3,200 किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा राज्य है जहां सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है। यह कदम बुजुर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
https://x.com/NayabSainiBJP/status/1979116329388118221?t=fd1_j74Dkef00WHvDO9SFA&s=09
उन्होने कहा कि हमारी सरकार द्वारा हरियाणा के बुजुर्गों को सबसे अधिक सम्मान और वरीयता दी जाती है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को 3000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जा रही है। 1 नवंबर 2025 से इसमें 200 रुपये की और बढ़ोतरी की जा रही है। इसके बाद नवंबर महीने से हमारे बुजुर्गों को 3000 रुपये के बजाय 3200 रुपये प्रति माह पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।






