Startup: हरियाणा विश्वविद्यालयों में नियमित रूप से लगाए जाएंगे स्टार्टअप और रोजगार मेले, विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

Startup: राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष की अध्यक्षता में आज 26 सितंबर को राजभवन में सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और कुलसचिवों  की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और रजिस्ट्रारों द्वारा प्रस्तुत सुझावों और ...

Startup: राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष की अध्यक्षता में आज 26 सितंबर को राजभवन में सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और कुलसचिवों  की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और रजिस्ट्रारों द्वारा प्रस्तुत सुझावों और चर्चाओं की सराहना की तथा उन्हें अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।  उन्होंने विश्वविद्यालयों को आंतरिक संसाधन जुटाने, पूर्व छात्रों व  सी एस आर  के तहत उद्योग जगत से सहयोग प्राप्त करने तथा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पूर्ण  क्रियान्वयन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का भी आह्वान किया।

राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बैठक में उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करते हुए राज्य के विश्वविद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता, अधोसंरचना और छात्र हितों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त करेंगे।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

बैठक की सह-अध्यक्षता करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य के सभी विश्वविद्यालय छात्रों को स्टार्टअप से जोड़ने के लिए ठोस पहल करें ताकि युवा केवल नौकरी तलाशने वाले न रहकर आत्मनिर्भर और उद्यमशील बनते हुए नौकरी देने वाले बन सकें। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय औद्योगिक इकाइयों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर नियमित रोजगार मेलों का आयोजन सुनिश्चित करें, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरी होते ही रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने आज औद्योगिक हब के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस पहचान का सीधा लाभ युवाओं तक पहुंचे, इसके लिए विश्वविद्यालयों को अग्रणी उद्योगों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ अधिक से अधिक समझौता ज्ञापन (MOU) करने की दिशा में भी सक्रिय पहल करनी चाहिए।

 

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

 

 

 

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

 

About the Author