Haryana weather update: 9 से 12 सितंबर तक कहां होगी बारिश, कहां रहेगा साफ मौसम

Haryana weather update: हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मानसून की सक्रियता कम रहने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 सितंबर से 12 सितंबर तक ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा, जबकि कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना ...

Haryana weather update: हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मानसून की सक्रियता कम रहने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 सितंबर से 12 सितंबर तक ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा, जबकि कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि वर्तमान में मानसून ट्रफ उत्तर से थोड़ा दक्षिण की ओर खिसककर मध्य भारत से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके चलते प्रदेश में बारिश की गतिविधियां सीमित रहेंगी।

9 सितंबर

Rewari News: So far, 35 percent of the forms have been distributed in the district.
Rewari News: राज्य चुनाव आयुक्त ने की SIR अभियान की समीक्षा, जिले मे अभी तक 35 प्रतिशत प्रपत्र बांटे जा चुके

हरियाणा के पश्चिमी क्षेत्र के जिलों, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर तथा दक्षिणी क्षेत्र के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी और  उत्तर क्षेत्र के जिलों, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत में कहीं-कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की बारिश तथा कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

10 सितंबर

पंचकूला और यमुनानगर में अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और कैथल में कहीं-कहीं बूंदाबांदी संभव है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

Share Market FraudAccused arrested from Maharashtra in ₹36.18 lakh cyber fraud case.
Share Market Fraud: 36.18 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

11 सितंबर

पंचकूला और यमुनानगर में हल्की बारिश के आसार हैं। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और कैथल में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

12 सितंबर

Rewari News: Live telecast of PM Viksit Bharat Rozgar Yojana conference in Dharuhera on 19th June,
Rewari News: 19 जून को धारूहेड़ा में PM Viksit Bharat Rozgar Yojana सम्मेलन का लाइव प्रसारण, लक्ष्मण यादव होंगे मुख्य अतिथि

पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश के आसार हैं। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है। शेष जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

 

About the Author