Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का बदला मिजाज, 27 अगस्त तक होगी झमाझम बारिश

Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के कई जिलों पलवल, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, गुरुग्राम और अंबाला में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 23 अगस्त ...

Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के कई जिलों पलवल, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, गुरुग्राम और अंबाला में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 23 अगस्त को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट, जबकि 24 से 27 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

पिछले एक सप्ताह से हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र में मानसून कमजोर पड़ा हुआ था, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अब मानसून की सक्रियता ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है। हिसार का अधिकतम तापमान 37.2°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन अब गुजरात से होते हुए राजस्थान के मध्य हिस्सों तक पहुंच चुकी है और वहीं से यह हरियाणा व एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय हो रही है। साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय होने से चक्रवाती सर्कुलेशन बना है, जो उत्तर राजस्थान और दक्षिण पंजाब पर केंद्रित है। इसका प्रभाव हरियाणा में 27 अगस्त तक देखने को मिल सकता है।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author