Haryana: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। आज (10 अगस्त) दोपहर 1:30 बजे तक 10 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इससे राज्य के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो ...

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। आज (10 अगस्त) दोपहर 1:30 बजे तक 10 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इससे राज्य के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया है।

फतेहाबाद, जींद, हिसार, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और जींद में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है, जिससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

झज्जर, फतेहाबाद, पलवल, नूंह, हिसार और पंचकूला में भी रुक-रुक कर बारिश जारी है। कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में बीती रात बूंदाबांदी हुई, जबकि चरखी दादरी में सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई है।

पंचकूला प्रशासन ने नदियों और जलधाराओं के पास न जाने की एडवाइजरी जारी की है और आपात स्थिति के लिए डायल-112 की तैनाती की गई है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author