PM Kisan: किसानों के लिए खुशखबरी, कल जारी होगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार की सबसे लोकप्रिय किसान कल्याण योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 20वीं किस्त अब 2 अगस्त 2025 को किसानों के खातों में भेजी जाएगी। लंबे समय से इस किस्त का इंतजार कर रहे किसानों ...

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार की सबसे लोकप्रिय किसान कल्याण योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 20वीं किस्त अब 2 अगस्त 2025 को किसानों के खातों में भेजी जाएगी। लंबे समय से इस किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है। यह किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से जारी की जाएगी।

PM-KISAN योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये करके किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

सरकार ने आधिकारिक घोषणा की है कि 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं वाराणसी से इसका शुभारंभ करेंगे। इस बार 9.70 करोड़ से अधिक किसानों को यह किस्त मिलेगी। सरकार इसके लिए 20,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर करेगी।

किसे मिलेगा 20वीं किस्त का लाभ?
इस किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा। जिन्होंने योजना के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया है, जिनका आधार कार्ड लिंक, ई-केवाईसी और भू-सत्यापन (land verification) पूरा है। यदि आपने अभी तक ई-केवाईसी या भूमि सत्यापन नहीं कराया है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

किसानों को अपनी किस्त की स्थिति जांचने के लिए PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए। यहां वे “Beneficiary Status” या “Know Your Status” सेक्शन में जाकर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर डालकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author