Haryana News: हरियाणा के लोक निर्माण (PWD) मंत्री रणबीर गंगवा ने बहादुरगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस की खस्ताहाल स्थिति को लेकर सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में उनके दौरे के दौरान रेस्ट हाउस की साफ-सफाई और रखरखाव में भारी लापरवाही सामने आई थी, जिसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
दौरे के दौरान मंत्री गंगवा ने देखा कि कमरों की सफाई नहीं थी और कई कमरों में दीमक ने लकड़ी और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया था। इस पर उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा और लापरवाही को लेकर सख्त रुख दिखाया।
मंत्री रणबीर गंगवा ने तुरंत संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए। एसडीई राजेश तंवर और जेई मोहित चौहान को हरियाणा सिविल सेवा नियम 7 के तहत चार्जशीट करने के निर्देश दिए हैं।
एसडीई मुकेश शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया है। एक्सईएन अनिल रोहिल्ला को चेतावनी जारी करने को कहा गया है।






