Haryana Weather: हरियाणा में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। खेतों में हरियाली छा गई है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
1 जून से 16 जुलाई तक हरियाणा में सामान्य से 38% अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में जहां औसतन 128.7 मिमी बारिश होती है, इस बार अब तक 178.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
प्रदेश के 14 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है, जबकि 8 जिलों में अभी भी सामान्य से कम बारिश हुई है। आने वाले तीन दिनों में भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
18 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम
18 जुलाई को हरियाणा के 14 जिलों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गुरुग्राम, , फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत के 25-50 प्रतिशत हिस्सों में होगी।
इसके अलावा, 8 जिलों में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, इनमें हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिले शामिल हैं।
19 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम
19 जुलाई को मौसम थोड़ी राहत देगा, लेकिन कुछ जिलों में फिर भी अच्छी बारिश की संभावना बनी रहेगी। अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के 25-50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश संभावित हैं। रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और फरीदाबाद में हल्की बारिश हो सकती है।
20 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम
20 जुलाई को भी हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर के 25-50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश संभावित हैं। फरीदाबाद, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है।






