Haryana Weather: हरियाणा में आज सभी जिलों में होगी बारिश, अलर्ट जारी

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ के अनुसार, प्रदेशभर में आज (15 जुलाई) बारिश होने की संभावना है, और यह सिलसिला अगले तीन दिनों तक जारी ...

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ के अनुसार, प्रदेशभर में आज (15 जुलाई) बारिश होने की संभावना है, और यह सिलसिला अगले तीन दिनों तक जारी रह सकता है। राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आने और किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

आज सिरसा में 50 से 75% बारिश की संभावना है। फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, अंबाला, पंचकूला में 25–50% बारिश की संभावना है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद में 25% बारिश की संभावना है।

इस मानसून सीजन में हरियाणा में औसतन 171.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य बारिश का स्तर 123.3 मिमी है। इस हिसाब से राज्य में अब तक 39% ज्यादा बारिश हो चुकी है। चार जिलों में 300 मिमी से ज्यादा वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author