Haryana: हरियाणा में CET की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए चेतावनी, HSSC चेयरमैन ने जारी किया जरूरी संदेश

Haryana CET 2025: हरियाणा में आगामी CET 2025 परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने एक अहम चेतावनी और अपील जारी की है। उन्होंने यह संदेश अपने सोशल मीडिया ...

Haryana CET 2025: हरियाणा में आगामी CET 2025 परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने एक अहम चेतावनी और अपील जारी की है। उन्होंने यह संदेश अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साझा किया।

हिम्मत सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था CET पास कराने, पेपर लीक करवाने या भर्ती में चयन पक्का कराने के नाम पर आपसे रिश्वत या कोई अन्य प्रलोभन मांगता है, तो उसके झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट के आधार पर आयोजित की जा रही है, और इस तरह के झूठे वादे करने वाले केवल ठग हैं।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

चेयरमैन ने यह भी आश्वासन दिया कि यदि कोई अभ्यर्थी ऐसे मामलों की जानकारी देता है तो उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यदि आप किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

📞 1800 180 2022 – टोल-फ्री नंबर (एंटी करप्शन ब्यूरो)

📞 97739 66556 – भूपेंद्र चौहान, सदस्य, HSSC

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

📞 92162 77773 – हिम्मत सिंह, चेयरमैन, HSSC

About the Author