Haryana: हरियाणा में IAS बनने की राह पर 27 HCS अधिकारी, 14 जुलाई को DPC बैठक

Haryana News: हरियाणा सरकार की सिफारिश पर संघ लोक सेवा आयोग 14 जुलाई 2025 को वर्ष 2002, 2003 और 2004 बैच के HCS (हरियाणा सिविल सेवा) अधिकारियों को IAS में पदोन्नति देने के लिए विभागीय पदोन्नति समिति DPC की बैठक ...

Haryana News: हरियाणा सरकार की सिफारिश पर संघ लोक सेवा आयोग 14 जुलाई 2025 को वर्ष 2002, 2003 और 2004 बैच के HCS (हरियाणा सिविल सेवा) अधिकारियों को IAS में पदोन्नति देने के लिए विभागीय पदोन्नति समिति DPC की बैठक बुलाई है। यह मामला लंबे समय से अटका हुआ था, लेकिन अब UPSC ने इसे अंतिम निर्णय की दिशा में ले जाने का संकेत दिया है।

हरियाणा सरकार ने UPSC को पत्र भेजते हुए तीनों बैच (2002, 2003 और 2004) के कुल 27 HCS अफसरों को IAS में पदोन्नत करने की सिफारिश की है। सरकार का मानना है कि तीनों बैच के अधिकारी इस पदोन्नति के लिए पूरी तरह पात्र हैं।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

हालांकि वर्ष 2002 बैच के कुछ HCS अधिकारियों के खिलाफ हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने हिसार अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया हुआ है, लेकिन अभी तक उनके खिलाफ चार्ज तय नहीं हुए हैं।

हाईकोर्ट में यह मामला लंबित है और अदालत ने निचली अदालत को अगली सुनवाई तक सुनवाई न करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद हरियाणा सरकार ने दोनों ए़डवोकेट जनरल की कानूनी राय के आधार पर इन अधिकारियों को भी पदोन्नति योग्य माना है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

पूर्व एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन और मौजूदा एजी प्रविंद्र चौहान ने स्पष्ट किया है कि 2002 बैच के अफसरों को प्रमोट करने में कोई कानूनी बाधा नहीं है।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author