Sapna Choudhary: ‘बिजली’ गाने पर सपना चौधरी का धमाकेदार डांस वायरल, 14 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

Sapna Choudhary Dance: हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी एक बार फिर अपने फैंस के दिलों पर छा गई हैं। इस बार वजह बना है उनका एक लाइव डांस परफॉर्मेंस वीडियो, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। ‘टी-सीरीज़ हरियाणवी’ द्वारा ...

Sapna Choudhary Dance: हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी एक बार फिर अपने फैंस के दिलों पर छा गई हैं। इस बार वजह बना है उनका एक लाइव डांस परफॉर्मेंस वीडियो, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। ‘टी-सीरीज़ हरियाणवी’ द्वारा जारी इस वीडियो को अब तक 14 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

यह वीडियो करीब एक साल पुराना है, लेकिन आज भी लोगों के बीच उतना ही ताज़ा और पसंदीदा बना हुआ है। वीडियो में सपना एक बर्थडे पार्टी के दौरान परफॉर्म करती नजर आ रही हैं, जहां मंच के चारों ओर टेबल-कुर्सियों पर लोग बैठे हैं और महफिल सजी हुई है।

The untold story of the bravery of Rewari's brave Rao Tularam
Untold story: रेवाड़ी के वीर राव तुलाराम के शौर्य की अनकही गाथा, जिन्होने अंग्रेजों को दी खुली चुनौती

सपना ने इस लाइव शो में रेणुका पंवार और विकास धानी आला के हिट गाने ‘बिजली’ पर डांस किया है। काले रंग के जड़ीदार सूट में सपना की एंट्री ही धमाकेदार है और जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता है, वह पूरी एनर्जी और जुनून से ठुमके लगाती हैं।

These rules will change from 1 September 2025
Rule Changes: 1 सितंबर 2025 से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर

वीडियो पर हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। एक फैन ने लिखा, “ऐसा सपना का डांस बहुत टाइम बाद देखने को मिला। दिल खुश हो गया।” वहीं एक अन्य ने कहा, “जब सपना ऐसे थिरकती हैं, तो स्टेज पर आग लग जाती है।” लोग इस वीडियो को बार-बार देखकर अपनी पसंद जाहिर कर रहे हैं।

ips noorul hasan
Success Story: गरीबी में बीता बचपन, बिना कोचिंग IPS अफसर बने नूरूल हसन
About the Author