Haryana Congress: हरियाणा में कांग्रेस इन दिनों अपना संगठन मजबूत करने में लगी हुई है। इसी बीच खबरों आ रही है कि कांग्रेस ने हरियाणा के सभी जिलों के लिए जिलाध्यक्ष के नाम लगभग तय कर लिए हैं। खबरों की मानें, तो कुछ जिलों में यह काम अंतिम चरण में चल रहा है। जिसे आज यानी शुक्रवार शाम तक पूरा कर लिया जाएगा और फिर इन नामों को एक लिफाफे में बंद कर पार्टी के मुख्यालय में भेज दिया जाएगा।
दरअसल, कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक अलग-अलग जिलों में सह पर्यवेक्षकों के साथ मिलकर बैठकें कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं के साथ जिला से लेकर ब्लाक स्तर तक चर्चा कर रहे हैं। इसमें उनकी राय लेने के बाद छह-छह दावेदारों का पैनल भी तैयार किया गया है। बड़े जिले में शहरी और ग्रामीण के लिए दो अध्यक्ष होंगे और एक-एक कार्यकारी अध्यक्ष भी चयनित किया जाना है।
वहीं कांग्रेस के पर्यवेक्षक 30 जून को शाम तक यह काम पूरा करने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 30 जून की देर रात तक जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा हो जाए।






