Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के दीवानों के लिए रोमांस, मस्ती और धमाल का नाम है आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी। जब इन दोनों के साथ पर्दे पर मोनालिसा जैसी दिलकश अदाकारा भी नजर आ जाएं, तो फिर दर्शकों का ‘माथा फेल हो गईल’ कहना लाजमी है।
और यही गाना ‘माथा फेल हो गईल’ यूट्यूब पर 88 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है, लेकिन इसके फैंस का दिल अब तक भरा नहीं है।
भोजपुरी फिल्म ‘राजा बाबू’ का यह गाना एक मस्तीभरे लव ट्रायंगल को दिखाता है, जिसमें निरहुआ दो-दो हसीनाओं – आम्रपाली दुबे (घरवाली) और मोनालिसा (बाहरवाली) के बीच बुरी तरह फंसे हुए हैं। दोनों को खुश रखने के चक्कर में निरहुआ की हालत देखकर दर्शक हंसी रोक नहीं पाते।
इस गाने में आम्रपाली दुबे की मासूमियत और मोनालिसा की बोल्डनेस दोनों एक साथ देखने को मिलती हैं, जो गाने को और भी खास बना देती हैं। निरहुआ दोनों को हैंडल करते-करते खुद फंसते जा रहे हैं






