Ayushman Card Haryana: हरियाणा में सैनी सरकार का बड़ा ऐलान, पांच लाख तक का होगा मुफ्त इलाज, तुरंत बनवाए ये स्पेशल कार्ड

Ayushman Card Haryana: केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat-Prime Minister Jan Arogya) Yojana के संयुक्त प्रयास से हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत प्रदेश में 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के सीनियर ...

Ayushman Card Haryana: केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat-Prime Minister Jan Arogya) Yojana के संयुक्त प्रयास से हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत प्रदेश में 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के सीनियर सिटीजन के लिए आयुष्मान कार्ड जारी किए जा रहे हैं। इस कार्ड के जरिए 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज किया जाता है।

जानकारी के मुताबिक, पंचकूला की सिविल सर्जन मुक्ता कुमार ने बताया कि 70 साल की आयु वर्ग के सभी नागरिक इस योजना के पात्र होंगे। यह कार्ड उन लोगों के बनाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने आधार कार्ड की ई-केवाईसी कराई हुई है। कार्ड बनाने के लिए ब्लॉक और जिला स्तरीय सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान मित्रों की सेवाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

इन कार्डों के माध्यम से सरकारी और लिस्टेड  प्राइवेट अस्पतालों में कैशलेस इलाज मिलेगा। वहीं जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी एक बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि यह अभियान वरिष्ठ नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे में पंचकूला जिला प्रशासन की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी पात्र नागरिक इस सुविधा से वंचित न रहे।

हरियाणा में कैसे बनवा सकते हैं अपना आयुष्मान कार्ड

_Ayushman Card Haryana Big announcement of Saini government in Haryana, free treatment up to five lakhs, get this special card made immediately

अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप आधार कार्ड और अपना मोबाइल नंबर लेकर अपने निकटतम सरकारी अस्पताल, सीएससी सेंटर या किसी विशेष शिविर में जाकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं। वहीं अगर आपको किसी तरह की समस्या है या कोई सवाल है तो आप इसके लिए आयुष्मान मित्र की मदद ले सकती है। इसके अलावा आप अधिक जानकारी के लिए – जिला आयुष्मान हेल्पलाइन- 14555 / 1800-111-565 पर फोन कर सकते हैं। वहीं आप वेबसाइट http://www.pmjay.gov.in  पर विजिट कर सकते हैं।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author