Haryana: हरियाणा के सिरसा की ‘धौली’ बनी चर्चा का केंद्र, थारपारकर नस्ल की गाय 1.33 लाख में बिकी

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव जमाल स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती गोशाला में एक अनोखी और ऐतिहासिक नीलामी देखने को मिली। यहां थारपारकर नस्ल की देसी गाय ‘धौली’ को एक नीलामी में 1.33 लाख ...

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव जमाल स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती गोशाला में एक अनोखी और ऐतिहासिक नीलामी देखने को मिली। यहां थारपारकर नस्ल की देसी गाय ‘धौली’ को एक नीलामी में 1.33 लाख रुपये में बेचा गया।

धौली की उम्र करीब ढाई साल है और हाल ही में उसने अपने पहले बछड़े को जन्म दिया है। यह गाय प्रतिदिन 15 लीटर दूध देती है। सफेद रंग के कारण इसका नाम ‘धौली’ रखा गया, जिसे गोशाला में काम करने वाले कर्मचारी स्नेह से पुकारते थे। यह गाय गोशाला में ही जन्मी थी। उसकी मां को तीन साल पहले कोई छोड़ गया था, जो उस समय गर्भवती थी।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

गोशाला समिति ने गाय की विशेषताओं और दूध उत्पादन की क्षमता को ध्यान में रखते हुए इसका प्रचार सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर किया और नीलामी के लिए पशुपालकों को आमंत्रित किया।

नीलामी की शुरुआत 71 हजार रुपये से हुई, जिसमें हरियाणा और राजस्थान के करीब 30 पशुपालक और व्यापारी शामिल हुए। अंततः राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले, नोहर के पशुपालक इकबाल सिंह ने सबसे ऊंची बोली लगाकर गाय को खरीदा।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author