Neeraj Chopra: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज ने डायमंड लीग 2024 में दो साल बाद शानदार वापसी करते हुए जर्मनी के जूलियन वेबर को मात दी और खिताब अपने नाम किया।
नीरज ने पहले ही प्रयास में 88.16 मीटर का थ्रो फेंका और इसी थ्रो के दम पर वे मुकाबले में शीर्ष पर रहे। इसके बाद उन्होंने दूसरा थ्रो 85.10 मीटर का किया, जबकि बाकी तीन प्रयासों में फाउल किया। आखिरी प्रयास में उन्होंने 82.89 मीटर का थ्रो किया।
नीरज के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी जूलियन वेबर ने पहला थ्रो 87.88 मीटर का किया और प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे। वहीं ब्राजील के लुइज मौरिसियो दा सिल्वा ने 86.62 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
इस बार की प्रतियोगिता खास इसलिए भी रही क्योंकि इसमें 90 मीटर क्लब के 5 दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे थे। लेकिन नीरज ने पहले ही थ्रो में बढ़त ले ली और अंत तक कोई भी उन्हें पछाड़ नहीं सका।






