Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ का नाम हमेशा सुर्खियों में रहता है। इनकी जोड़ी जब भी स्क्रीन पर आती है, दर्शकों का प्यार देखने लायक होता है। यही वजह है कि इनके गाने और फिल्में रिलीज के साथ ही वायरल हो जाते हैं।
‘बलम दिहे गरिया’ गाना भले ही चार साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन इसका क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 202 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
गाने में आम्रपाली दुबे अपने डांस और एक्सप्रेशंस से सबका दिल जीत लेती हैं। उनके साथ एक और एक्ट्रेस भी नजर आती हैं, जबकि निरहुआ गाने में नजर नहीं आते, लेकिन फिल्म का हिस्सा हैं।






