Haryana Weather: हरियाणा में मॉनसून से पहले की बारिश ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार सुबह पंचकूला में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, कैथल, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
आज रात से प्रदेश में प्री-मानसून सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से अगले 4 से 5 दिनों तक हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।
राज्य में 19 जून तक सामान्य से 9% अधिक बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर इस समय तक हरियाणा में औसतन 27.1 मिमी बारिश होती है, जबकि इस बार अब तक 29.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। महेंद्रगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 282 मिमी बारिश हुई है। पंचकूला में सबसे कम 79 मिमी बारिश दर्ज की गई।






