Haryana Weather update: हरियाणा में 4 दिन होगी झमाझम बारिश, 19 जून से एक्टिव होगा प्री मानसून

Haryana Weather update: हरियाणा में 4 दिन तक बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज और चमक से साथ 30-40 km की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 19 जून के बाद हरियाणा में मानसूनी हवाएं एक्टिव हो जाएंगी। ...

Haryana Weather update: हरियाणा में 4 दिन तक बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज और चमक से साथ 30-40 km की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 19 जून के बाद हरियाणा में मानसूनी हवाएं एक्टिव हो जाएंगी। इसे प्री मानसून की बारिश देखने को मिलेगी। हरियाणा में 28 जून को मानसून दस्तक देगा। 3 जुलाई तक मानसून पूरी तरह से हरियाणा में एक्टिव हो जाएगा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसकी वजह से 19 जून तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है।

हरियाणा में 19 जून से प्री मानसूनी हवाओं के आने की संभावना से मौसम बदलने की संभावना बन रही है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने के आसार है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

4 दिन कहां कितनी बारिश होगी…

16 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल और चरखी दादरी में 25 प्रतिशत बारिश की संभावना हैं। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 25 से 50 फीसदी बारिश की संभावना है।

17 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद में बारिश के चांस नहीं है। कैथल, कुरुक्षेत्र और चरखी दादरी में 25 फीसदी बारिश की संभावना हैं। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में 25 से 50 प्रतिशत तक बरसात के आसार है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

18 जून को सिरसा और फतेहाबाद में बारिश के आसार कम है। हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और चरखी दादरी में 25 प्रतिशत बारिश की संभावना हैं। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में 25 से 50 फीसदी बारिश के आसार है।

19 जून को अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 75 से 100 फीसदी तक बारिश के आसार है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, गुरुग्राम में 25 फीसदी तक बारिश की संभावना हैं। इसके अलावा पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में 25 से 50 फीसदी तक बारिश के आसार है।

 

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author