Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपने फैंस को एक और शानदार तोहफा दिया है। शुक्रवार को उनका नया रोमांटिक गाना ‘आने वाला है मेरा सनम’ रिलीज हो गया है, जो रिलीज होते ही यूट्यूब पर वायरल हो गया है। इस गाने को आम्रपाली ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया, जिसे चंद घंटों में हजारों व्यूज मिल चुके हैं।
वीडियो में आम्रपाली लाल साड़ी में भीगी हुई नज़र आती हैं और रोमांटिक मूड में अपने प्रियतम के इंतज़ार में गीत गा रही हैं। वह बादलों से कहती हैं कि कुछ देर के लिए थम जाएं, क्योंकि उनका सनम आने वाला है। यह सीन फैंस को इमोशनल और रोमांटिक दोनों एहसास दे रहा है।
गाने की लोकेशन, कैमरा वर्क और कोरियोग्राफी भी काफी उम्दा है। आम्रपाली दुबे की अदाएं और प्रवेश लाल यादव के साथ उनकी केमिस्ट्री इस म्यूजिक वीडियो को खास बना रही है।






