Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पशु व्यापारी की गला काटकर हत्या कर दी गई। रिश्तेदार और उसके साथियों ने पैसे के लेन-देने में उसपर चाकू से हमला कर दिया। घॉना रतिया के लांबा गांव की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यापारी पत्नी की शिकायत पर रिश्तेदार और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक की पहचान विनोद कुमार के रुप में हुई है। वह पशुओं की खरीद फरोख्त का काम करता है. पड़ोस मं ही उसका रिश्तेदार सुखदेव सिंह रहता है। दोनों का पैसे के लेनदेन का कोई मामला था। इसी को लेकर शुक्रवार देर रात सुखदेव सिंह अपने साथियों के साथ विनोद के घर आया। आत ही सुखदेव और उसके साथियों ने विनोद पर चाकूओं से हमला कर दिया। गला कटने के कारण विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।






