Haryana News: हरियाणा में रेवेन्यू से रिकॉर्ड से हटेंगे 900 अरबी-फारसी शब्द, PPP के साथ अपडेट होगा जमीनों का रिकॉर्ड

Haryana News: मुगल बादशाह अकबर के जमाने से रेवेन्यू रिकॉर्ड में यूज होने वाले फारसी-अरबी शब्द अब हटने वाले है। बता दें कि रिटायर्ड IAS अधिकारी की अध्यक्षता में बने वन मैन रेवेन्यू कमीशन ने अपनी एक रिपोर्ट सरकार को ...

Haryana News: मुगल बादशाह अकबर के जमाने से रेवेन्यू रिकॉर्ड में यूज होने वाले फारसी-अरबी शब्द अब हटने वाले है। बता दें कि रिटायर्ड IAS अधिकारी की अध्यक्षता में बने वन मैन रेवेन्यू कमीशन ने अपनी एक रिपोर्ट सरकार को सौंपी है। इस रिपोर्ट में 900 ऐसे शब्दों को हटाने की वकालत की गई है, जो 16वीं में बोले या उपयोग किए जाते थे।

सरकार इन शब्दों के ऑप्शन के रूप में प्रयोग में होने वाले हिंदी और इंग्लिश के शब्दों की एक बुकलेट जारी करेगी। जिसका प्रयोग लोग अपने राजस्व जैसे कामों को आसान कर सकेंगे।

मनोहर लाल सरकार ने बनाया था कमीशन
हरियाणा के तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने जनवरी 2023 में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी वीएस कुंडू को वन मैन रेवेन्यू कमीशन का अध्यक्ष नियुक्त किया था। उन्हें राजस्व विभाग के दस्तावेजों में शामिल फारसी, उर्दू व अरबी मिश्रित शब्द हटाने और भूमि से जुड़े कानूनों में संशोधन की जिम्मेदारी दी गई थी। कमीशन ने करीब 30 महीने के बाद इस पूरे मामले में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी है।

कमीशन बनाने की इसलिए पड़ी जरूरत

1. इन शब्दों से हो चुके कई फर्जीवाड़े
जमीन से जुड़े डॉक्यूमेंट होने वाले वाहिब, मुतबन्ना,माहूना, मालगुजारी, वसीका, रफा-ए-आम, तरमीम, जद्दी, बारानी, फरीक अव्वल जैसे आमजन की समझ से बाहर रहते हैं। इसी वजह से अक्सर लोगों के साथ फर्जीवाड़ा हो जाता है।

इस समस्या का समाधान करने के लिए कमीशन ने ऐसे 900 शब्दों की लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में इन शब्दों के हिंदी और इंग्लिश में अर्थ भी बताए गए हैं।

2. 16वीं शताब्दी में होते थे यूज

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

16वीं शताब्दी में मुगल शासक अकबर के वित्त मंत्री के वक्त जमीन के रिकॉर्ड के संबंध में फारसी के शब्द यूज किए जाते थे। इन शब्दो का प्रयोग ब्रिटिश शासन ने भी जारी रखा। जमीनों की लिखा-पढ़ी में शब्द आज भी यूज हो रहे हैं। इन शब्दों का सिर्फ राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारि-कर्मचारी या तहसीलों रजिस्ट्री लिखने वाले वसीका नवीस ही समझते हैं। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने राजस्व आयोग को जमीन संबंधी मामलों में सरलीकरण का आदेश दिया था।

ये शब्द हो रहे इस्तेमाल

अरबी-फारसी शब्द हिंदी अंग्रेजी

इंतकाल मालिकाना- हक बदलना- म्यूटेशन

तरमीम- संशोधन- सप्लीमेंट

फरीक अव्वल- प्रथम पक्ष- फर्स्ट पार्टी

फरीक दोयम- द्वितीय पक्ष- सेकेंड पार्टी

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

पड़त पटवार- पटवारी का रिकॉर्ड- पटवारी रिकॉर्ड

पड़त सरकार- सरकार के पास रिकॉर्ड- गवर्नमेंट रिकॉर्ड

मुवाहिब- दान करने वाला- डोनर

मोहूबदूला- दान लेने वाला- रिसीवर

मालगुजारी- भूमि कर- प्रॉपर्टी टैक्स

आबादी देह- बसा हुआ क्षेत्र – रेजिडेंटल एरिया

बंजर जदीम- चार फसलों तक खाली

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

बंजर कदीम- आठ फसलों तक खाली भूमि

सेहदा- तीन गांवों की जमीन के मिलान बिंदू पर लगा पत्थर

रफा-ए-आम- सभी के लिए रास्ता – पब्लिकली रोड

 

 

About the Author