CET Fake Portal: हरियाणा में सीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। सीईटी रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन है। युवा आज रात 12 बजे तक अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद 14 जून तक अभ्यर्थी फीस जमा करवा सकते हैं।
अब साइबर ठगों ने सीईटी के लिए फर्जी पोर्टल के बाद सोशल मीडिया पर फर्जी पेज बनाने शुरु कर दिए है। साथ ही इन पेजों पर अफवाह फैलाई जा रही है कि सीईटी रजिस्ट्रेशन के लिए डेट बढ़ा दी गई है।

HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि 50 फर्जी पेज बनाए गए हैं। हमने इसके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है। आयोग का सोशल मीडिया पर कोई भी आधिकारिक पेज नहीं है।
वहीं हिम्मत सिंह ने कहा कि एक अभ्यर्थी द्वारा CET रजिस्ट्रेशन के दौरान एक ही समय पर 3 से ज्यादा बार ओटीपी रिक्वेस्ट की गई थी। जिसके कारण सॉफ्टवेयर ने इस यूजर को एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया है। अन्य अभ्यर्थी ध्यान दें कि CET रजिस्ट्रेशन पोर्टल सही तरीके से काम कर रहा।






