Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का ‘देशी बियाह गीत’ मचा रहा तहलका, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे बड़े नामों के बीच अरविंद अकेला कल्लू भी अपनी दमदार सिंगिंग और परफॉर्मेंस से एक अलग पहचान बना चुके हैं। उनके गाने लगातार यूट्यूब और सोशल मीडिया ...

Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे बड़े नामों के बीच अरविंद अकेला कल्लू भी अपनी दमदार सिंगिंग और परफॉर्मेंस से एक अलग पहचान बना चुके हैं। उनके गाने लगातार यूट्यूब और सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इसी कड़ी में उनका नया गाना ‘देशी बियाह गीत’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है और शादी के इस सीजन में बारातियों से लेकर दर्शकों तक को थिरकने पर मजबूर कर रहा है।

शादी के माहौल में रच-बस गया ‘देशी बियाह गीत’

6 मई को अरविंद अकेला कल्लू ने इस गाने का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और 7 मई को यह गाना ‘कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ। गाने की शुरुआत होती है बारात के जश्न से, जहां कल्लू अपने भाई की शादी में दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। गाने में देवर और साली की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। खास बात यह है कि दुल्हन की बहन का डांस गाने में जान डाल देता है।

rewari update
Rewari News : इन दो महिलाओं की Video Viral ! रेवाड़ी की राजनीति गरमाई , देखें क्या है पूरा मामला !

यूट्यूब पर 2.6 मिलियन व्यूज

गाने को अब तक 2.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। फैंस इस गाने को बार-बार सुन रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी कर रहे हैं। कमेंट्स में दर्शकों ने कल्लू और अंतरा सिंह प्रियंका की तारीफों के पुल बांध दिए हैं।

Manisha Mittal Murder :Had already expressed apprehension about a threat to life.
Manisha Mittal Murder : पहले ही जताया था जान का खतरा, वायरल वीडियो के बाद पुलिस पर उठे सवाल

About the Author